Advertisement

भिण्ड में पुलिस महकमे में फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

भिण्ड।
जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डॉ. असित यादव, पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने आदेश जारी करते हुए कई थानों के थानाप्रभारियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार थाना भारौली के थानाप्रभारी गिरीश शर्मा को थाना अमायन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि थाना अमायन के थानाप्रभारी अभिषेक राय को थाना लहार पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में थाना बरासों के प्रभारी मनोज रावत को थाना भारौली भेजा गया है। वहीं थाना लहार से शैलेन्द्र रावत को स्थानांतरित कर थाना बरासों का थानाप्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *