भिंड/ग्वालियर। अखिल भारतीय संत समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संत समाज ने बरेठा टोल प्लाजा पर धर्म ध्वजा स्थापित कर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन टोल फ्री आंदोलन की घोषणा की है। संत समाज का कहना है कि यह आंदोलन मानव जीवन की सुरक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।
बताया गया कि शुक्रवार को कुंडेश्वर महादेव मंदिर भिंड से संत समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्म ध्वजा रवाना की। इसके बाद बालाजी हनुमान मंदिर बरेठा में पूजा-अर्चना की गई और सैकड़ों अनुयायियों के साथ टोल प्लाजा पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसी के साथ टोल प्लाजा पर संत समाज के खालसे लगना भी शुरू हो गए।
संत समाज के प्रमुख पूज्य संत कालीदास महाराज ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा के लिए संत समाज हर संघर्ष के लिए तैयार है और आवश्यकता पड़ने पर प्राण देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
संत समाज ने पूर्व सैनिक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार के साथ हुई मारपीट की घटना की भी कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूज्य संत कालीदास महाराज, पूज्य संत श्री हरिनिवास अवधूत जी चिलोंगा महाराज, पूज्य संत जड़ेरुआ सरकार, पूज्य संत त्यागी बाबा शनि धाम, पूज्य संत कुंडेश्वर महाराज, पूज्य संत कमलपुरी महाराज, पूज्य संत गरीब दास, पूज्य संत बलीरामदास जी महाराज और पूज्य संत हरिहरानंद महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों में राहुल सिंह भदौरिया, भूपेंद्र कराना, देवेश शर्मा, रॉकी तोमर, रिशेंद्र राजावत, अनिल गुर्जर (पार्षद मालनपुर), चौधरी दीपक सिंह गुर्जर, पप्पू सरपंच, बलराम सिंह, फेरन सिंह राजावत, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया (बिजौरा), धर्मराज सिंह तोमर, मनोज भदौरिया, मोनू भदौरिया (बिजौरा), नीरू राजावत, धर्मेंद्र सिंह, अरुण शर्मा फौजी, जारी कोतवाल, धर्मेंद्र सिंह राजावत, पुखराज भटेले सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।















Leave a Reply