भिण्ड। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय की ओर से सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ सुबह 09:30 बजे जिला न्यायालय में होगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिल सके।
जिला न्यायालय प्रशासन ने सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत की कार्यवाही का अवलोकन करें और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।














Leave a Reply