भिंड।
शहर के मध्य स्थित वार्ड क्रमांक 19 में पिछले लगभग 12 वर्षों से नगर पालिका का कोई भी सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड के रहवासियों का कहना है कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत दिखाई देती है। लोगों के अनुसार वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होती और कचरा भी लंबे समय तक पड़ा रहता है, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी बताया कि यह वार्ड शहर के मध्य चोगान क़ब्रस्थान के पास कृष्णा कॉलोनी एरिया हैं और यहां बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। इसके बावजूद वर्षों से सफाई व्यवस्था की अनदेखी किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
अब रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड क्रमांक 19 में नियमित सफाई व्यवस्था शुरू की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति सुधर सके।














Leave a Reply