Advertisement

मालनपुर टोल प्लाजा पर ध्वजारोहण 13 मार्च को

सभी महामंडलेश्वर और महंत अखाड़ों के संत करेंगे शिरकत

पूज्य संत कालीदास महाराज की भावुक अपील

भिंड
ग्वालियर , अखिल भारतीय संत समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 13 मार्च को ध्वजारोहण दोपहर 1.00 बजे संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष पूज्य संत रामदास जी महाराज दंदरौआ धाम के नेतृत्व में किया जाएगा इससे पहले बालाजी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी संत समाज, समाज सेवी, पूर्व सैनिक,आम जन,किसान ,नौजवान धर्म ध्वजा लेकर चलेंगे और जिसकी स्थापना ग्वालियर भिंड हाईवे एन एच 719 के टोल प्लाजा पर की जाएगी धर्म ध्वजा लेकर पूज्य संत श्री हरिनिवास अवधूत जी महाराज चिलोंगा, पूज्य संत कमलदास जी महाराज टीकरी, पूज्य संत रामभूषण दास जी महाराज खनेता धाम, पूज्य संत राघवपुरी महाराज, पूज्य संत डॉक्टर शिवप्रताप जी महाराज पीठाधीश्वर त्रिमूर्ति धाम, पूज्य संत प्रद्युम्न महाराज जी मसूरी , पूज्य संत त्यागी बाबा शनि धाम , पूज्य संत रामभजन दास जी महाराज, पूज्य संत प्रेमानंद सरस्वती चामुंडा महाराज अटेर,पूज्य संत हरिओम दास भूमिया सरकार, पूज्य संत गोवर्धन महाराज दूधी बाबा सहित सैकड़ों संत धर्मध्वजा थामेंगे, अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने वीडियो जारी कर सभी जाति ,धर्म ,पंथ समुदाय से भावुक होकर अपील की है कि मानवता बचाने हर घर निकले एक आदमी आम जनसमुदाय भिंड ग्वालियर इटावा सभी से कर बद्ध प्रार्थना है 13 मार्च को दोपहर 02 बजे धर्म ध्वजा कार्यक्रम 16 मार्च बरेठा टोल फ्री आंदोलन में सभी जन शामिल हो , भूतपूर्व सैनिकों में सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार ,सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर,चौधरी दीपक सिंह अहमाना गिरगांव, जितेंद्र सिंह भदौरिया पीपरी,सत्यपाल सिंह अरविंद सिंह तोमर, जयदीप सिंह फौजी दशरथ सिंह कंसाना, पप्पू सरपंच लक्ष्मणगढ़, बलराम सिंह, फेरन सिंह राजावत , चक्रपाण सिंह सिकरवार , कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, धर्मराज सिंह तोमर, कृष्ण सिंह जादौन राजेश सिंह राजावत धर्मेंद्र सिंह भदौरिया,मनोज भदौरिया , मोनू भदौरिया बिजोरा, समाज सेवी नीरू राजावत, एस पी सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह राजावत आदि पूर्व सैनिक संघटन , समाज सेवियों ने आम जन से भाग लेने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *