Advertisement

नवनिर्वाचित जिला बार संघ की सचिव डॉ साधना त्रिपाठी को जीत का प्रमाण पत्र देते एल्डर्स कमेटी के सदस्य राजेश चतुर्वेदी

बार भवन में आयोजित कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन ने जिला बार संघ चुनाव में जीते पदाधिकारियों को दी बधाई, अधिवक्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान

उरई
(जालौन)। जिला जजी परिसर स्थित बार भवन में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला बार संघ के पदाधिकारियों को जीत के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना और चुनाव समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना ने बताया कि जिला बार संघ के अध्यक्ष,ऋषि कुमार पटेल महासचिव डॉ साधना त्रिपाठी और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला बार संघ और एल्डर्स कमेटी एक-दूसरे के पूरक हैं और अधिवक्ताओं को मिलजुलकर कार्य करना चाहिए, ताकि अधिवक्ता समाज की समस्याओं का बेहतर समाधान हो सके।
कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा, नाथूराम त्रिपाठी, दृगपाल सिंह परमार वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, मनशील गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, राजाराम ज्ञानी, पंकज खरे, संजीव दीक्षित, विश्राम कुशवाहा बृजेन्द्र कुशवाहा जयदेव सेन आलम बेग राज प्रजापति निकेतन अहिरवार प्रदुम्न सिरोठिया अनुराधा गौतम, सौरभ सोनी, सोनू यादव रविकांत गौतम विनोद व्यास मोतीलाल पाल सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *