भिंड.
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में ज़िला अदब गोशा भिण्ड के द्वारा सिलसिला के तहत व्याख्यान एवं रचना पाठ का आयोजन 1 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे से वीरेंद्र मांगलिक भवन, भिण्ड ज़िला समन्वयक हसरत हयात के सहयोग से किया जाएगा।
उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के अनुसार उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में काव्य,साहित्यिक एवं सांगीतिक गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम भिण्ड में आयोजित हो रहा है जिसमें भिण्ड ज़िले के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों, तहसीलों एवं बस्तियों के ऐसे स्थापित शायर एवं साहित्यकार अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें अकादमी के मंचों पर प्रस्तुति का कम अवसर मिला है।
भिण्ड ज़िले के समन्वयक हसरत हयात ने बताया कि सिलसिला के तहत 12:00 बजे व्याख्यान एवं रचना पाठ का आयोजन होगा जिसमें शायर एवं साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे वहीं विशिष्ट वक्ता के रूप में भिण्ड के वरिष्ठ शायर महावीर तन्हा का नाम शामिल है जो ‘भिण्ड में उर्दू शायरी का समकालीन परिदृश्य” विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे.
स्थानीय शायरों के रूप में अंजुम मनोहर, राईन अजनबी, राजेश मधुकर, ज़ुबेर कुरैशी, अंजना मिश्रा, चेतना शर्मा, प्रदीप वाजपेयी ‘युवराज’, रामकुमार पांडे, अब्दुल हमीद, अताउल्लाह ख़ान, ख़लील ख़ालिद, राजा राम राही एवं मुशर्रफ़ ख़ान के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन हसरत हयात द्वारा किया जाएगा।
डॉ नुसरत मेहदी ने भिण्ड के सभी साहित्य एवं कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा भिण्ड में “सिलसिला” के तहत व्याख्यान एवं रचनापाठ 1 मार्च को













Leave a Reply