कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई
भिण्ड.
जिले से ग्वालियर की ओर जाने वाली बसों से लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए. एक बस पर तीन हज़ार का चालान ठोक दिया दिया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक निजी बस में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाते पाया पकड़ा। जो सरा सर यातायात नियमों का उल्लंघन हैं. आज मंगलवार बस के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बताना ज़रूरी हैं कि भिण्ड से रोजाना ग्वालियर के लिए बसें संचालित होती हैं। उनके नियम विरुद्ध संचालन की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा भिण्ड ने परिवहन अधिकारी को तत्काल सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग की टीम ने भिण्ड-ग्वालियर मार्ग पर ग्राम गिंगरखी पर चेकिंग कर एक बस में क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की हैं।
परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाये गा आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बस संचालक नियमों का पालन करें और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।













Leave a Reply