Advertisement

पराली जलाने के स्थान पर समुचित रूप से प्रबंधित करें – कलेक्टर

Bhind
कलेक्टर भिण्ड ने आज विकासखंड गोहद के ग्राम टुडिला में किसानों से मुलाकात की और धान की पराली जलाने से बचाव तथा इसके प्रबंधन के तरीकों पर गहन चर्चा की। उन्होंने किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती के महत्व पर भी जोर दिया। इस मौके पर किसान श्री जगदीश गुर्जर के खेत में जाकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने किसानों से कहा कि वे पराली जलाने के बजाय उसे समुचित रूप से प्रबंधित करें ताकि पर्यावरण प्रदूषण कम हो और भूमि की उर्वरता बनी रहे। इस मौके पर एसडीएम गोहद, उप संचालक कृषि, तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गोहद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।