Advertisement

लायन आर्डर ज़िले की पहली प्राथमिकता हैँ. शिक्षा पर भी काम होगा, सरकार की योजनाये लाभ में मिलेगी.

Bhind. लॉयन ऑर्डर इस जिले के लिए पहली प्राथमिकता रहेगी.नवागत कलेक्टर आईएएस किरोड़ी लाल मीना( kirodi lal meena IAS) ने भिंड ज़िले में पदभार ग्रहण करते ही कलेक्ट्रेट सभागार में चर्चा के दौरान विचार व्यक्त किये.

कलेक्टर श्री मीना ने शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया पत्रकार तार्रुफ़ के दौरान बोलते हुए कहा ज़िले में शिक्षा पर भी काम होगा एवं सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी पहुचेगा लेकिन जिले की पहली प्राथमिकता रहेगी लायन आर्डर नहीं बिगड़ना चाहिए.

गौरतलब हैँ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना (2016) बैच के आईएएस अधिकारी हैं.श्री मीना अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से स्थानांतरित होकर कलेक्टर भिण्ड का पदभार ग्रहण किया गया है। नवागत मीना इस से पूर्व अक्टूबर 18 से अप्रैल 20 तक जतारा एवं बीना में एसडीएम,मई 2020 से अगस्त 20 तक बुरहानपुरमें सीईओ जिला पंचायत,सितम्बर 2020 से दिसम्बर 2021 तक मैनेजिंग डायरेक्टर स्वान व स्टेट डाटा सेंटर,जनवरी 2022 से जुलाई 23 तक धार में सीईओ जिला पंचायत एवं एडीएम रह चुके हैँ.जुलाई 23 से फरवरी 24 तक भोपाल में डायरेक्टर सायबर सिक्योरिटी,फरवरी 24 से सितम्बर 25 तक भोपाल में अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर अपनी सेवाऐं दे चुके हैं।