भिंड (मप्र) देहात थाना अंतर्गत भगवती कोल्ड स्टोर के नजदीक तेज गति से आ रही एक फोर व्हीलर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर खंती गिरी उसमें सवार उत्तर प्रदेश इटावा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें भिंड जिला चिकित्सालय ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार शिव महेश दुबे निवासी इटावा ( उत्तर प्रदेश)भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश इटावा अपनी फोर व्हीलर वोल्टास महिंद्रा से भिंड की ओर आ रहे थे तभी इटावा रोड पर भगवती कोल्ड स्टोर के नजदीक अचानक आगे का टायर फटते हैं कार डिसबैलेंस होती हुई एक नजदीक ही पुलिया से टकराई और लगभग 20 फुट पलटती हुई खंती में जा गिरी जिससे उसमें सवार शिव महेश गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें भिंड जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया हैँ. इस दौरान उनके साथ भिंड भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया,भाजपा पूर्व सांसद डॉ रामलखन युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री अतिराज नरवरिया,धर्मेंद्र तिवारी,कृपा शंकर तिवारी,गुरुदेव नरवरिया उपेंद्र शर्मा के अलावा भाजपा के स्थानीय नेता एवं महिला नेत्री मौजूद थी
पूर्व भाजपा अध्यक्ष का एक्सीडेंट, ग्वालियर रेफर












