Bhind. खाद की किल्लत से जूझते किसानों की समस्याएं घटती नज़र नहीं आ रही हैँ. किसान परिवार के महिला पुरुष घंटों लाइन में लगे रहकर अपने खेतों में लगने वाली खाद को नहीं ले पा रहे हैं. 
नतीजतन किसान खड़े-खड़े लाइन में ही गिर जाते हैं ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सुबह सामने आया है खाद लेने लाइन में लगी बिछौली निवासी फूलवती अचानक गश खाकर गिर पड़ी उसे स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. किसान महिला फूलवती की बड़ी बहू गीता ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मेरी सास फूलवती पिछले तीन दिन से खाद की बोरी लेने के लिए मंडी प्रांगण लाइन में लगी हुई थी आज मुझे सूचना मिली कि वो बेहोश होकर गिर पड़ी है जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. गीता ने आगे बताया कि हमारे यहां कोई आदमी नहीं है जो खाद लेने की लाइन में लग सके. यही कारण है सांस फूलवती खाद लेने लाइन में लगी हुई थी. वऱहाल महिला किसान को इलाज जिला चिकित्सालय भिंड में दिया जा रहा है.












