*सुबह छाए बादल, शाम होते हुई झमाझम बारिश।*
मोहन सिंह कुशवाहा
भिंड। सुबह को आसमान साफ, सूर्यदेव तेज धूप के साथ अपनी गर्मी दिखला रहे थे। फिर छाए यकायक आसमान में काले घने बादल और देखते ही देखते हुई देर शाम झमाझम बारिश शुरू जैसे सूर्यदेव भगवान बादलों के पीछे जा छुपे हों। शाम चार बजे झमाझम बरसात ने तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे रुक रुक कर दो चरणों में बरसात की। इसी बारिश में कुछ छोटे आकार के ओले भी गिरे । अचानक हुए मौसम में बदलाव से हवा में नमी, धूप में गर्मी, बेमौसम बरसात से बीमारी की आशंकाएं बड़ी, दोपहर की गर्मी की जगह ठंडक ने ले ली है।














