Advertisement

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत दो गंभीर घायल

भिंड उमरी थाना अंतर्गत ही हीरापुर बंबा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी तीन लोग दबे एक की मौके पर मौत दो गंभीर घायल प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहुरन 27 वर्ष पुत्र रामचरण सिंह निवासी लहलोरी, पिल्लू पुत्र सुखलाल नागर, एवं मोहित पुत्र रामवीर सिंह राजावत निवासी गण लहलोरी, एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में टेंट का सामान भरकर अपने गृह गांव से ग्राम हीरालाल के पूरा कथा भागवत के प्रोग्राम आयोजन के लिए ले जा रहे थे तभी रास्ते में अनियंत्रित ट्रॉली ट्रैक्टर के साथ पलट कर घंटी में जगरी जिससे उसमें सवार तीनों युवक दब गए आनंद फानन में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बहुरन को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं पिल्लू एवं मोहित को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है