आलमपुर,(Alampur) भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव(DM sanjeev shreevastav) के निर्देशन मे बस स्टेण्ड पर शनिवार को खाद्य बिभाग की टीम ने शिवा माँ दूध डेरी परडेरी पर पहुंची जहाँ 500 सौ लीटर दूध रखने की परमिशन हैं जबकि 1500 सौ लीटर दूध पाया गया. डेरी से सेम्पल लिए एव डेरी पर छमता से अधिक दूध पाया गया, शिवा माँ दूध डेरी संचालक संजीव राठौर के घर एव डेरी पर पूर्व मे भी कार्यवाही हो चुकी जिसमे रिफाइंड एव दूध बनाने का घोल भी बरामद किया था टीम ने उसी समय टीम ने डेरी संचालक संजीव राठौर पर एफआईआर भी कराई थी उसके बाद भी जानकारी के अनुसार 2022 मे डेरी से लिए गए सेम्पल फेल हो चुके लेकिन आज तक डेरी संचालक के ऊपर न तों जुर्माना लगाया गया न अन्य कार्यवाही की गई जिससे संचालक के हौसले बुलंद हैं और जमकर मिलावटी खेल खेल रहा हैं,

कार्यवाही न करने का बनाया गया दबाब
————————–
ज़िस समय खाद्य बिभाग की टीम कार्यवाही कर रही थी उस समय कुछ राजनैतिक लोग मिलवाट खोर को बचाने और कार्यवाही न करने को लेकर पहले तों कार्यवाही न करने को लेकर अधिकारियो पर दबाब बनाया गया जब अधिकारियो न नहीं मानी तों वरिष्ठ अधिकारी भिंड को नेताओं ने फोन लगाकर कार्यवाही न करने की बात कही वहां भी बात नहीं बनी और कार्यवाही की गई,,
टीम की खबर सुनते ही बाजार हुआ बंद
—————————
ज़िस समय टीम दूध डेरी पर कार्यवाही कर रही थी और बाजार मे किराना और मिस्ठान की दुकाने पूरी तरह से बंद हो चुकी थी, इस समय कस्बे मे बड़ी तादाद मे मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं जिसमे पैक बंद खाद्य सामग्री के अलावा कोल्ड्रिंग बड़ी तादाद मे एक्सफायारी बेचीं जा रही हैं जिससे लोंगो की सेहत बिगड़ रही हैं, जिसका जिताजागता उदहारण हैं खाद्य बिभाग की टीम आते ही आधा बाजार बंद होना हैं,,
वाहर से आ रहा मावा,पनीर एव घी
————————
कस्बे मे मिलावटी पनीर घी एव मावा वाहर से लाकर बेचा जा रहा कस्बे की डेरी और मिस्ठान की दुकानों पर खुलेआम बेचा जाता हैं सामान, जैसे ही खाद्य बिभाग की टीम आने की जानकारी मिलती हैं और दुकानों की सटरे गिरना सुरु हो जाती हैं,,
पानी पूड़ी के नाम पर बेचा जा रहा मीठा जहर
——————————-
कस्बे आधा सैकड़ा के आसपास पानी पूड़ी की दुकाने लगती हैं ज़िस पानी पूड़ी को लोग स्वाद से खाते हैं उस पानी मे टांटरी का स्तमाल किया जाता जो पेट के लिए बहुत ही खतरनाक होता हैं जिससे कई गंभीर बीमारी तक हो सकती वही बेहट खटिया किस्म का टमाटर सॉस इन दुकानों पर स्तमाल किया जाता जो लोगो की सेहत बेहद खराव कर सकती हैं,कार्यवाही मे रेखा सोनी खाद्य अधिकारी एव किरन सेंगर मौजूद रही
इनका कहना,
———
कस्बे मे संचालित डेरी पर मिलावट दूध एवं डेरी पर 500 सौ लीटर दूध रखने की परमिशन हैं जबकि 1500 सौ लीटर दूध पाया गया जिसकी जानकारी मिली थी सेम्पल लिए गए हैं जाँच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी
किरन सेंगर खाद्य अधिकारी भिंड














