Bhind. शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने. आमजन के सुलभआवागमन की लिए बस स्टैण्ड से शहर भिण्ड में नो एंट्री बैरियर प्रशासन के ज़ेरे नज़र पुन स्थापित कराया गया है।
अमूमन देखने में आया है कि रात्रि के वक्त बडे एवं भारी वाहन शहर में प्रवेश करने की कोशिश करते वो भी नो एंट्री में यही कारण हैं कि बैरियर क्षतिग्रस्त कर देते है।
इस सम्बन्ध में प्रशासन ने स्पष्ट किया है शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से जुडी महत्वपूर्ण सम्पत्ति को यदि भविष्य में कोई भी वाहन चालक बैरियर को नुकसान पहुंचाता है या अन्य शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसी की होगी उसको दुरुस्त करने की और उसे तत्काल मरम्मत करानी होगी।
सिटी कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना एक दण्डनीय अपराध है। यह बैरियर शहर की यातायात व्यवस्था में बस स्टैण्ड व इटावा रोड से भारी वाहनों की अनावश्यक आवाजाही एवं बाजारू क्षेत्र सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये लगाया गया है।
विगत दिवस रात्रि में वाहन ट्रक क्रमाक यूके 06 सीसी 0816 द्वारा उक्त बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। क्षतिग्रस्त हुये नो एंट्री बैरियर की ट्रक मालिक ने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुये स्वयं आगे आकर शहर की इस सार्वजनिक सम्पत्ति की क्षतिपूर्ति राशि करीबन 40 हजार रूपये वहन कर तत्काल मरम्मत करायी, पूर्व में करीब एक माह पहले भी एक ट्रक द्वारा बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसकी मरम्मत वाहन मालिक के द्वारा ही कराई गयी थी, गौर तलब हैं भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर अन्य वाहन मालिकों को भी यह सन्देश है कि नो एंट्री बैरियर शहर की यातायात सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। यदि कोई व्यक्ति या वाहन चालक इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ न केवल मरम्मत करायी जावेगी बल्कि आवश्यकतानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही भी की जावेगी। शहर की व्यवस्था से खिलवाड करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जावेगा।












