भिंड. मेहगांव थाना अंतर्गत ग्राम मुस्तरा में एक 55 वर्षीय महिला की करंट लगने से असमय मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुस्तरा गांव की निवासी ऊषा नरवरिया पत्नी राजेंद्र नरवरिया नामक महिला बिजली ट्रांसफार्मर के पास बुधबार की रोज सुबह तकरीबन 7 बजे कचरा डालने के लिए गई थी तभी बिजली ट्रांसफार्मर पर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आयी जिससे उसके पीठ में करंट लग गया वेसे ही ऊषा जमीन पर गिर पड़ी. वेसे ही परिजन ऊषा महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने ऊष महिला का स्वास्थ्य परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके मृतिका ऊषा नामक महिला के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में ले जाकर रखवा दिया गया। जहां परिजनों के पहुंचने के उपरांत पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है












