Advertisement

जीएसटी में कटौती,मोदी का विशाल ह्रदय दर्शन- डॉ रमेश दुबे

Bhind प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा जीएसटी के केवल दो स्लैब 5% एवं 18% की घोषणा करने की घोषणा की है. जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने केंद्र की यशस्वी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
डॉ दुबे ने कहा कि वर्तमान में भारत के अमेरिका से रिश्ते बेहद संवेदनशील स्थिति में हैं जोकि अमेरिका के द्वारा 50% टैरिफ लगाने की वजह से और गम्भीर हुए हैं, ऐसी विषम परिस्थिति में भी केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी दर को सीमित किया जाना भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सागर जैसे विशाल ह्रदय को दर्शाता है, अमेरिकी टैरिफ की वजह से जिस परिस्थिति से भारत गुजर रहा है ,उस स्थिति में दुनियां का अन्य कोई देश पस्त हो जाता और उसकी इकोनॉमी ध्वस्त हो जाती, मजबूरन उस देश को अमेरिका के सामने घुटने टेकने पड़ते, लेकिन मोदी जी के साहस, पराक्रम और दूरदर्शिता की वजह से भारत अमेरिका के सामने झुका नहीं और पूर्ण साहस के साथ जीएसटी दरों में बदलाव कर देशवासियों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।
डॉ दुबे ने कहा कि 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी जिसकी वजह से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की बुनियादी वस्तुओं की आवश्यकता पूरी करने के लिए देश वासियों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है, खाद्यान्न, दवाइयां,इलेक्ट्रॉनिक आइटम ऑटोमोबाइल सहित विलासिता के सामान को छोड़ तकरीबन हर उपयोगी वस्तु की कीमतों में भारी गिरावट आएगी जिसका फायदा देश के हर गरीब, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार को होगा। डॉ रमेश दुबे ने कहा सरकार का यह कदम इस समय आम जन को राहत पहुंचाने बाला तो है ही इसके साथ भारत की इकोनॉमी भी मजबूत होगी इस कदम का हम सभी स्वागत करते हैं।