Advertisement

भिंड में श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय सम्मेलन आज,

Bhind. मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन रविवार,31 अगस्त को संस्कृति मैरिज गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक दो सत्रों में संपन्न किया जायेगा, जिसमें प्रदेश भर से पत्रकारिता से जुड़े वरिष्ठ साथी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे।

सम्मेलन में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, आयोजन समिति प्रभारी राजकुमार दुबे, महासचिव सत्यनारायण वैष्णव, विधि समिति संयोजक संदीप शर्मा, अनुशासन समिति संयोजक प्रह्लाद सिंह भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश शुक्ला, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह, पूर्व मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया, पूर्व मंत्री ओपीएस भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया, भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, लहार विधायक अमरीश उर्फ गुड्डू शर्मा, गोहद विधायक केशव देसाई सम्मेलन की गरिमा बढ़ाएंगे।

पत्रकार पाठशाला रहेगी आयोजन का आकर्षण

सम्मेलन के प्रथम सत्र में ‘पत्रकार पाठशाला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पत्रकारिता, सामाजिक चेतना और समकालीन विषयों पर चिंतन किया जाएगा। इस सत्र में प्रमुख वक्ता होंगे:

अभिषेक तिवारी, डिप्टी एडिटर, पत्रिका समूह जयपुर, डॉ. राकेश पाठक, वरिष्ठ पत्रकार, कवि व लेखक भोपाल, देव श्रीमाली, वरिष्ठ पत्रकार व जयंत सिंह तोमर, स्वतंत्र विचारक, पत्रकार व अध्यापक, रामानंद सोनी, वरिष्ठ पत्रकार, संजीव कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर भिंड, डॉ. असित यादव, पुलिस अधीक्षक भिंड।
सम्मेलन का उद्देश्य पत्रकारिता में हो रहे बदलावों, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा करना है, साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाना भी इसका प्रमुख ध्येय है।