Advertisement

15 अगस्त को मिला Meritorious Award, मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

Bhind. मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे गौरव मिश्र ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर न केवल भारत सरकार में प्रतिष्ठित नौकरी हासिल की, बल्कि वहां कार्य करते हुए कई उपलब्धियां भी हांसिल कीं हैं।

15 अगस्त को उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए Meritorious Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण और कार्यकुशलता का प्रतीक है।

लहार रोड ,कलेक्ट्रेट के पास, भिंड (मध्यप्रदेश) में रहने वाले गौरव मिश्र ने अपने माता-पिता और परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज और भिंड जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर गौरव के पिता रामानंद मिश्र ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं।

शैक्षणिक यात्रा के नज़रिये से गौरव मिश्र ने विदिशा के SATI (Samrat Ashok Technological Institute) सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उपरांत उन्होंने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक GATE Exam में ऑल इंडिया रैंक हासिल की।

अपनी इस उपलब्धि के बल पर उन्होंने विद्युत मंत्रालय (NTPC) में Senior Assistant Engineer के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। आज वे अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से न केवल भिंड, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।