Bhind. महाकवि शिशुपाल सिंह “शिशु” की 61वी पुण्य तिथि पर काव्य गोष्ठी का आयोजन 27 अगस्त को स्थानीय आर्य नगर स्थित कवि शिव बहादुर ” शिव” के निज निवास पर किया जायेग
जानकारी देते हुए कभी अंजुम मनोहर ने बताया शिशु स्मृति समिति के तत्वाधान में आयोजित काव्य गोष्ठी का आयोजन 27 अगस्त बुधवार को होगा. ये दोपहर 2 बजे से सायं काल 05 बजें तक महाकवि शिशुपाल सिंह” शिशु ” की 61वी पुण्य तिथि के रूप मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि दशरथ सिंह कुशवाह “अध्यक्ष” भारतीय साहित्य सदन होंगे।
वहीं मुख्य अतिथि डॉ सुखदेव सिंह सैंगर (अध्यक्ष) अखिल भारतीय साहित्य सभा एवं संयोजक कवि अंजुम मनोहर “अध्यक्ष” संगमन साहित्य सभा होगे। कार्यक्रम के आयोजक रामपाल सिंह भदौरिया होगे। इस अवसर पर स्थानीय कवि साहित्यकारों को भी आमंत्रित किया गया।











