Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक संपन्न.

उरई ( Orai ) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जानिब से अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की चौथी बैठक मंगलवार को एफटीसी प्रांगण में की गई. जिसमें सितंबर में होने राष्ट्रीय लोक अदालत को संपन्न करने नोडल अधिकारी ने दिशा निर्देश दिए।

अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की चौथी बैठक नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पांडे ( Praveen kumar pandey ) अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 13 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रूपरेखा तैयार की गई. इस मौक़े पर मौजूद परामर्शदाता के के प्रजापति ने कहां के वादकारियों से मोबाइल पर लगातार संपर्क किया जा रहा है नियत तिथियों पर पक्षकारों के साथ सुलह वार्ता कराई जा रही है! ताकि लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके. मध्यस्थ अधिवक्ता विनोद प्रकाश व्यास( Vinod प्रकाश vyas) सुलेखा सिंह( Sulekha singh) प्रियंका द्विवेदी ( Priynka दुवेदी )ने बताया कि लिटिगेशन के लिए जो पत्रावलियां न्यायालय से प्राप्त हुई है उसमें मेडियेशन कराई जा रही है! वहीं अन्य अधिवक्ताओं ने कहा है! कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के लिए पक्षकारो को समझाने का प्रयास कराया जाएगा बैठक में मुंसरिम अशोक कुमार वर्मा अधिवक्ता कर्मक्षेत्र अवस्थी अंशुमान दीक्षित दीपक सिंह रविकांत आदि मौजूद रहे.