Advertisement

लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा की शानदार तस्वीर…

देव श्रीमाली

आज देश अपने लोकतंत्र की स्थापना की सालगिरह मना रहा है. इस रोज देश अपने उन मंसूबो को पूरा करने मे कितना कामयाब हुआ इस बात के आकालन का भी दिन होता है तब ऐसी तस्वीरें सुकून देती है.
आज़ादी की लड़ाई का मकसद सबको बराबरी का हक देने का था. जाति, धर्म, पंथ और लिंग से अलग हटकर. स्वतंत्रता पूर्व देश इसी भेदभाव के भंवर जाल मे फंसा था. नारी को नौकरी तो दूर उनके लिए शिक्षा देना – दिलाना भी अलिखित अपराध जैसा था. हालांकि महात्मा फुले और ज्योतिबा फुले मे तमाम यातनाओ के बावजूद इस दिशा मे प्रयास शुरू किये थे लेकिन लम्बी गुलामी ने सोच को रक्त मे ही भेदभाव, ऊंचनीच, स्त्री पुरुष, जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव की भावना को गहरे तक घोल रखा था. यही बजह थी कि आज़ादी की लड़ाई बराबरी के अधिकार के लिए लड़ी गयीं और महिला और पुरुषो द्वारा इसमें बराबरी का ही योगदान है. पहली चर्चित और गर्वित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बनी. यही बजह है कि 15 अगस्त 1947 को हमारी स्वतंत्रता की भव्य ईमारत इसी की बुनियाद पर रखी गई. संविधान की प्रस्तावना का मूलमंत्र ही है इक्वलिटी यानी कोई लिंगभेद नहीं.सबको सामान अधिकार.. सबको सामान अवसर…
संविधान भी सबको सामान अधिकार पर आधारित बना. एक व्यक्ति… एक वोट. सबको एक जैसे अधिकार.
आज ये तस्वीर हमें बताती है कि देश अपने लक्ष्य के एक गौरवशाली मुकाम तक पहुंचा है. चित्र ग्वालियर के एसएएफ मैदान का है. यहाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ. चित्र मे ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान है जो पदेन इस समारोह की आयोजक है और साथ खड़े है इनके पति भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान जो इस समय एसएएफ मे कमांडेंट है. मैदान इसी बटालियन का है. सो वे कलेक्टर के भी होस्ट हुए. कलेक्टर समारोहस्थल पहुंची तो अगवानी के लिए उनके पति मौजूद थे. दोनों मैदान मे मिले तो ये शानदार दृश्य उभरकर सामने आया. ये नजारा देख लोकतंत्र खिलखिला उठा. ये सिर्फ एक पति – पत्नी या दो अफसरों के मिलन का फोटो नही है बल्कि लोकतंत्र और संविधान से देश मे आये बदलाव का चित्र है. ये चित्र बराबरी के अधिकार के पुष्पपित और पल्लवित हो जाने का मनोहरी दृश्य है.
धर्म और जाति की वर्जनाये तोड़कर स्त्री – पुरुष की यह बराबरी हमें स्वतंत्रता के कारण और संविधान के जरिये मिली वरना आम घरो मे जन्मे बेटे और बेटियों की स्वतंत्रता पूर्व ऐसी तस्वीरें भला कहाँ संभव थी? तभी तो कहा जाता है सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा.
जय हिन्द
#indipendenceday
#ruchikaChauhan
#gwaliircollector
#स्वतंत्रतादिवस
#स्वतंत्रतादिवस