Advertisement

बेलटों से बेटे ने की बुजुर्ग पिता की पिटाई. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

भिंड. अटेर रोड देहात थाना अंतर्गत से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक दारूबाज बेटे ने अपने 76 वर्षीय बुजुर्ग पिता को बेल्ट डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब उसका इतने से दिल नहीं भरा तो उसने बंद कमरे में कर और लापता हो गया. सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डाक्टर उसे इलाज दे रहे हैं.

अटेर रोड निवासी सुभाष चंद्र जैन ने बताया बुज़ुर्ग हीरामन पुत्र रामचंद्र जैन निवासी अटेर रोड को उनके बेटे राहुल जैन ने शनिवार रविवार की दरयानी रात बेल्टों और डंडों से अपने पिता को इतना मारा की उनके सिर, हाथ, पीठ, पैरों में गंभीर चोटें पंहुचा कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया . मुझे पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली. मैं वहां पंहुचा… देखा तो हीरामन गंभीर अवस्था में कमरे के अंदर बंद कराह रहे थे. मैं उनको स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा हूं जहां डॉक्टर उनका इलाज दे रहे हैं. सुभाष ने यह भी बताया कि राहुल नशे का आदी है वह अमूमन घर में विवाद एवं परिजनों से हातपाई करता रहता है.बरहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है.