उरई ( jaloun ) 13 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में परिवार न्यायालय, जालौन उरई के अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई.
जिसमे अध्यक्ष नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय,अपर प्रधान न्यायाधीश के अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन वाद कारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय परामर्शदाता केन्द्र परिवार न्यायालय,में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर 2025 को सफल बनाने को लेकर समपन्न हुई, जिसमें लोक अदालत के लिए दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में परामर्शदाता के०के० प्रजपाति ने कहा कि निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है! नियत तिथियों पर पक्षकारों के साथ सुलह वार्ता कराई जा रही है! जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में बैठक में विद्वान अधिवक्ता विनोद प्रकाश ब्यास, सुलेखा सिह मध्यस्थ आदि उपस्थित रही
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार की प्रथम बैठक संपन्न.














