Bhind. देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत रघुराज मैरिज गार्डन के पास स्कूल बस ने कक्षा 4 में पढ़ने वाले छात्र को टक्कर मार दी. जिससे छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मामला दरअसल बुधबार की रोज दोपहर करीब 2 बजे का हैं जहाँ यदुनाथ नगर निवासी छात्र राजदेव कोचिंग सेंटर के पास खड़ा हुआ था तभी तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित होकर आ रही एक स्कूल बस ने छात्र राजदेव को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्ती की छात्र के सिर में गंभीर चोटें आ गई. स्थानीय एवं परिजनों की मदद से छात्र राजदेव को ज़िला चिकित्सालय भिंड में निजी वाहन से ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गम्भीर ग्वालियर रैफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिल ते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरी घटना पर जांच शुरू कर दीं।
स्कूल बस ने मारी बच्चे में टक्कर. छात्र गंभीर रघुराज मैरिज गार्डन के पास का मामला














