Advertisement

सदर बाज़ार के बीचोबीच कपड़े की गोदाम में लगी भीषण आग, सकरी गली में आग बुझाने लगे एक घंटा।

सदर बाज़ार के बीचोबीच कपड़े की गोदाम में लगी भीषण आग, सकरी गली में आग बुझाने लगे एक घंटा

*हसरत अली*
भिंड। शुक्रवार सुबह कुसुम बाई कॉलेज के मार्केट में अचानक भीषण आग ने स्थानीय लोगो में खाल वाली मचा दी। धुएं के ऊंचे ऊंचे उठाते गुबार से अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। तभी सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड गाड़ी कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस गोदाम में आग लगी है वह शुभम कलेक्शन के मालिक राकेश कुमार जैन का बताया जा रहा है।
बताया गया है स्वर्गीय मुन्नालाल जैन का पुराना गोदाम है जहां बहुत बड़ी तादाद में कपड़ों के बंडल रखे हुए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही गोदाम मालिक वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं लिखा पढ़ी की जा रही है।

*सकरी गलियों में भारी-भरकम गोदाम ऊंची इमारत उठे सवाल! निर्माण अनुमति कैसे मिली? संबंधित के खिलाफ होनी चाहिए कार्यवाही*

गोदाम में आग लगने के बाद बुझाने में आई दिक्कतो ने उठाए सवाल। कि इस तरह की सकरी गलियों में बड़े गोदाम बने हुए हैं दो दो मंजिल तीन तीन मंजिल निर्माण की अनुमति नगरपालिका कैसे दे देती है जहां फायर गाड़ी को ले जाना भी मुस्कील होते है। मात्र 10 मिनट में आग बुझाई जा सकती थी लेकिन डेढ़ घंटे का समय लगा आग पर काबू पाने में।
इस पर डाक्टर मनोज जैन का कहना है। नगरीय आवासीय संरचना में भवन निर्माण की अनुमति तभी दी जाती है। जब भवन का रास्ता कम से कम 20 फुट चौड़ा होना ही चाहिए। जहां फायर बिग्रेड आसानी से आ जा सके। यदि ऐसा नहीं है तो बिना अनुमति भवन निर्माण करने वालों पर तथा जिस भी अधिकारी ने मापदंडों को देखे बिना अनुमति दी है उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

*बड़े हादसे की संभावनाएं हो सकती है प्रबल!*

स्थानीय लोगो का कहना के इस तरह की सकरी गलियों पर अंकुश नहीं लगा तो बाजार के किसी भी कौन में बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि जहां गाड़ी आग बुझाने के लिए नहीं पहुंच पाती वहां अनुमति कैसे मिल जाती है निर्माण भवन की
कथन,,,,
वैसे सकरी गलियों में निर्माण की अनुमति नहीं मिलना चाहिए। हालांकि वह भवन पुराना है शायद उसको अनुमति मिली होगी।
*– वीरेंद्र तिवारी सीएमओ नगर पालिका भिंड*