
Bhind. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया लोकसभा सांसद,श्संध्या राय ने अपने दतिया जिले के प्रवास कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र भाडारे के, ग्राम ललऊआ में जनमन प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 94 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम के निमित्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विकास जनकल्याणी योजनाओं को जनजातिक पहचाने का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम में सम्मिलित सभी क्षेत्रवासियों को जागृत किया और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर गरीब युवाओं महिलाओं और किसानों के विकास के लिए योजनाएं बना रही है जिनका लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने. सरकार आपके द्वारा आपकी योजना लेकर आ रही है। सांसद राय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास के लिए इतनी योजनाएं बनी है उतनी कभी नहीं बनाई गई उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं हमारी डबल इंजन सरकार योजनाओं के माध्यम से विकास की तस्वीर बदल रही है।
एक पेड़ माँ के नाम लगाकर पर्यावरण को आगे बढ़ने का काम करें, सब अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे-
सांसद श्रीमती राय ने कहा कि पार्टी का केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व प्लांटेशन वृक्षारोपण अभियान चल रही है जिसमें पेड़ लगाने की जिम्मेदारी हम सबको होनी चाहिए। उन्होंने कहा पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसका महत्व हमारे जीवन में अत्यधिक है।
वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि वे पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं।वृक्षारोपण से भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होती है और मृदा कटाव को रोका जा सकता है। इससे वन्यजीवों को भी आश्रय मिलता है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है।
पेड़ मिट्टी को बांधकर रखते हैं और बाढ़ को रोकते हैं। वे हमें फल,फूल और लकड़ी देते हैं।
वृक्ष छाया प्रदान कर गर्मियों में तापमान को नियंत्रित करते हैं।
पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इससे जलवायु परिवर्तन को रोकने में मदद मिलती है।हमें वृक्षारोपण को एक सामूहिक अभियान बनाना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
वृक्षारोपण से हमारा पर्यावरण हरा-भरा और स्वस्थ बनेगा। इसके द्वारा हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और सुखद भविष्य दे सकते हैं।
वृक्षारोपण का कार्य एक पुण्य का कार्य है जिसे हमें मिलकर करना चाहिए।पेड़ प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार हैं। वे न केवल धरती को हरा-भरा और सुंदर बनाते हैं, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि वे मनुष्य, पशु-पक्षी और पूरे पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायुमंडल शुद्ध होता है और जलवायु का संतुलन बना रहता है। इसके साथ ही पेड़ वर्षा को आकर्षित करते हैं, जिससे कृषि को बढ़ावा मिलता है और जल संकट की समस्या भी कम होती है।
*हमारी सरकार लाडली बहनों को देगी ₹1500* सांसद श्रीमती राय ने भूमि पूजन कार्यक्रम में कहा की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने प्रदेश की लाडली बहनों को ₹1500 रक्षाबंधन के अवसर पर उनके खाते में डालेंगे और 26 भी किस पहुंच चुकी है हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र में भिण्ड और दतिया जिले की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत कार्ड योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना अटल ज्योति योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना कौशल विकास योजना जो कि हमारे युवाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है ऐसी तमाम योजना है जिनका लाभ जनता ले रही है।भांडेर, विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया जी ने, संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की घोटाला राज्य की सरकार अनेक योजनाएं बनाकर हर गरीब युवा महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर विकास की मुख्य धारा से जुड़ रही है उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझे विधायक बनाया मैं हमेशा विकास को प्राथमिकता के आधार पर मैंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाओं को हर घर घर पहुंचने का काम किया धा। सांसद संध्या राय जी आपके विकास के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहेगी मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विकास की योजनाएं हर गरीब के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच हमेशा सुख दुख में खड़ा रहूंगा। भूमिपूजन कार्यक्रम इस अवसर पर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र बुधौलिया सरपंच प्रियंका,दिनेश धीरज पाराशर राजेंद्र यादव अरविंद दांगी हुकुम सिंह,राम बहादुर गुर्जर मंच मेघा मिश्रा तहसीलदार,एसडीएम समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।














