पेट्रोल पम्प सीसीटीव्ही कैमरें में हुई थी कैद…!
Bhind. पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस ने बताया एचपी पेट्रोल पम्प गोहद मैनेजर रात्रि में पेट्रोल पम्प बन्द कर पम्प का कलेक्शन इकटठा कर अलमारी में रख कर सो गया. तभी रात्रि 11 बजे उसके कांच का दरवाजा तोड कर 3 अज्ञात बदमाश अवैध हथियार सहित मुंह बांध कर ऑफिस में घुस आये ओर मैंनेजर के साथ मारपीट कर कटटा अडाकर अलमारी में रखी रकम 112000 रूपये लूट ले गये। फरियादी की रिपोर्ट थाना
गोहद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
बता दें की घटना को गम्भीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव ने तत्काल मोके पर पहुँच कर घटना की सीसीटीवी खंगाली वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर, एसडीओपी गोहद सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी गोहद थाना प्रभारी उमरी, थाना प्रभारी बरोही एवं सायबर से भिण्ड प्रभारी को अज्ञात आरोपियों की पतारशी कर तत्काल गिर० करने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम द्वारा उक्त अज्ञात आरोपीगणों का हुलिया सीसीटीवी कैमरे से देखते हुये आरोपीगणों की पहचान निर्धारित करते तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तलाश में जुट गये। इसी दौरान 4-5 जुलाई की दरमियानी रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त आरोपी पुनः गोहद थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में रैकी कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर से टीमें तत्काल गोहद-एंचाय रोड पर केसर के पास पहुंची तो वहां देखा एक सफेद रंग स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खडी है। कार को चेक करने का प्रयास किया तो उसमें बैठे चार सन्देहियों में से एक सन्देही ने पुलिस के उपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया फायर को देखते हुये पुलिस टीमों ने अपनी-अपनी पोजीशन लेकर आरोपीगणों की घेराबन्दी कर आरोपीगणों को सरेंडर करने ललकारा, पुलिस के द्वारा बार-बार बोलने व सरेंडर करने का एलाउंस करने के बाद भी आरोपीगणों ने पुलिस पर फायर करना बन्द नहीं किया इतना ही नहीं आरोपी गण पुलिस पर गोलीबारी के साथ-साथ पत्थरबाजी भी कर रहे थे। जिसमें एक पत्थर थाना प्रभारी बरोही उनि अतुल भदौरिया को लगा। जिससे चोट होकर खून निकलने लगा तभी पुलिस द्वारा आरोपीगणों की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुये आत्मरक्षार्थ फायर किए तभी दोनों बदमाश वहीं पर गिर पडे तथा शेष दो बदमाशों की घेराबन्दो कर पकड लिया। मुठभेड के दौरान कुल चार आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड में घायल दोनों आरोपगणों को प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गोहद में भर्ती कराया गया बाद उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया। शेष दोनों आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार जप्त की गयी तथा घटनास्थल का निरीक्षण करने उपरान्त घटना में प्रयुक्त 315 बोर को दो कटटे जिनमें एक-एक चले हुये खोखे तथा तीन जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था. साथ ही एक आरोपी पर ग्वालियर पुलिस द्वारा पूर्व में 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित था।
पकड़े गए आरोपियों पर थाना गोहद पर अपराध कं0 197/25 धारा 109(1),121(1), 221, 3 (5) वीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपीगणो से बारीकि से पूछताछ की गयी तो उन्होनें बताया कि वह पूर्व में भी अन्य जिलों में भी कई अपराध घटित कर चुके है। पहली बार ऐसा हुआ कि भिण्ड पुलिस द्वारा मुझ घटना घटित करने के उपरान्त इतनी जल्दी पकड लिया है। गिरफ्तार आरोपीगणों से अन्य लूट की घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आरजे 23 सीजी 2099,2 देशी कट्टा 315 बोर,
3 जिन्दा राउण्ड 315 बोर एवं 02 खाली खोखे 315 बोर के ।
इस पूरी कार्यवाही में उल्लेखनीय कार्य में निम्न मनीष धाकड,मदन तोमर, रवि तोमर, जहीर मोहम्मद,थाना उमरी-थाना बरोही-सायबर सेल
श्रीनिवास, सतेन्द्र गुर्जर, मंगल गुर्जर, हरेन्द्र गुर्जर निरी शिवप्रताप राजावत, आकाश शर्मा, आलाक सेंगर। अतुल भदौरिया, त्रिवेन्द्र सिंह, विकास चौहान वैभव तोमर, सत्यवीर सिंह, सतेन्द्र यादव, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, राहुल यादव, आनन्द दीक्षित, हरपाल, रितिक, पवन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















