Advertisement

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल.

Bhind. पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में फायर आर्म्स के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था

तभी शुक्रवार सिटी कोतवाली को मुखबिर की सूचना मिली भिंड पुराने रेल्वे स्टेशन के नज़दीक कोई व्यक्ति अवैध हथियार को लेकर किसी वारदात करने की नियत से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने एक टीम मौके पर तुरन्त रवाना की। टीम द्वारा मौके पर पहुंच आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा,एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं जहां से आरोपी को जेल भेजा गया। बताया गया हैं आरोपी पर पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली में कई अपराध पंजीबद्ध है।

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड, सोहनीश सिंह तोमर, कुलदीप शुक्ला, विजय जयंत, लोकेश जाट, सतेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।