Bhind. मुख्यालय से लगभग कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम भागमल के पूरा में गांव की ही कुछ दबंगो ने बारिस के पानी निकालने का रास्ता रोक लिया है. जिस वजह से गांव के लगभग आधे दर्जन घरों में पानी भर गया है. जहां खाने पीने और लेटने की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई है.

स्थानीय निवासी रवि,रामशंकर,कैलास,राम प्रकाश, धनीराम,राधेश्याम,बहादुर,विजय सिंह एवं कैलाश ने सामूहिक रूप से बताया है कि ग्राम पंचायत रछेड़ी का मजरा ग्राम भागमल का पुरा में गुरुवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश के पानी निकासी का रास्ता ग्राम के ही कुछ दबंग लोगो ने रोक लिया है.
जिससे बारिश का पानी पूरे गांव की गलियों में भर गया फल स्वारूप स्थानीय घरों में में भी घुस कर भर गया है नतीजतन उन घरों में खाने पीने एवं लेटने और मवेशियों को बांधने की व्यवस्थाएं चौपट हो गयीं हैं. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामवासियो में खासी नाराजगी देखी जा रही है.















