Advertisement

पूर्व छात्र समागम तैयारी के मद्देनज़र अड़ोखर में बैठक संपन्न

.

Bhind. अमायन गुरुवार अड़ोखर विद्यालय के सेवा निवृत्त प्राचार्य सूरज सिंह चौहान की अध्यक्षता में अड़ोखर विद्यालय के पूर्व छात्रों की एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें चर्चा की गई कि 22 जून को एक दिवसीय पूर्व छात्र समागम समारोह अड़ोखर में सम्पन्न कराया जाये गा।
बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नाम निर्धारित किये गए जिसमे प्रचार प्रसार,पंजीयन टीम एवं समन्वय और संयोजन टीम का गठन भी किया गया।
बता दें कि इस आयोजन में सन 1959 से पढ़े हुए छात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस संस्था में पढ़े हुए छात्र कई बड़े पदों पर आसीन हैं. उन्हें भी कार्यक्रम में बुलाया गया है। विद्यालय समिति के साथ बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के दौरान सेवानिवृत प्राचार्य जगदीश सिंह, पूर्व छात्र प्रभाष जैन,धर्मेन्द्र सिंह,आचार्य सेवाराम वर्मा,अभिलाख सिंह,यदुवीर सिंह उपस्थिति रहे।
वहीं मीडिया की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र सिंह पवैया एवं बीरू तोमर को सौंपी गई। धर्मवीर सिंह सिकरवार,जय सिंह,जितेन्द्र सिंह,अहिवरन सिंह,कमलकिशोर,राकेश,कुंवर सिंह सरपंच आदि लोग उपस्थित रहे।