Advertisement

किशोर एवं बालिकाओं के लिए सशक्तिकरण शिविर आयोजित.

Bhind. पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा संचालित, पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा अनुमोदित सामुदायिक पुलिसिंग के तहत डॉ असित यादव पुलिस अधीक्षक भिण्ड एवं कार्ययोजना नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के ज़ेरेनज़र अशासकीय संगठन धरती संस्थान के सहयोग से सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कमजोर वर्ग के किशोर बालक,बालिकाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण उनमें सृजनात्मक क्षमताओं के विकास के लिए सृजन यूथ कैंप का आयोजन किया गया. जो पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में सुबह ११ बजे से दोपहर २ बजे तक चलता रहा। कैंप 20 जून से निरंतर 15 दिवस तक आयोजित रहेंगे.
धरती संस्था द्वारा आयोजित शिविर के संचालक देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने शुभारम्भ किया. सर्वप्रथम शिविर में स्वागत भाषण वहीं शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया किया गया. साथ ही स्थानीय सहयोगी विनोद सिंह राजपूत एवं रामवीर सिंह राजावत एवं शहर के विभिन्न वर्गों से कमजोर वर्ग के १२ से १७ बर्ष
आयु के पांच दर्ज़न किशोर बालक और २० बालिकाओं सहित ८० बच्चे उपस्थित रहे ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के पालन में जिले के स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ डी के शर्मा,महिला चिकित्सक डॉ पूनम यादव,अभियोजन शाखा न्यायालय भिण्ड से एडीपीओ द्वय ममता यादव, शालू पाराशर, खेल विभाग से सीनियर जिला खेल प्रशिक्षक संजय सिंह,एथलेटिक्स प्रशिक्षक वृजबाला यादव, महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी रजनी करौरिया,बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना एवं टीम,जिला शिक्षा अधिकारी जीवन सिंह जादौन एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -१ के व्याख्याता शिक्षाविद डॉ धीरज गुर्जर,किशोर कल्याण समिति किशोर न्यायालय भिण्ड की सदस्य मुदिता भारद्वाज तथा पुलिस डिपार्टमेंट से महिला थाना प्रभारी एसआई क्रांति राजपूत , कंट्रोल रूम प्रभारी एसआई रेखा मिश्रा अपने प्रतिनिधि वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे ।
वक्ताओं ने किशोर बालक बालिकाओं के संरक्षण,उत्थान एवं सहयोग हेतु स्वास्थ्य,शिक्षा ,खेल, कानून,व्यक्तित्व विकास,संरक्षण सशक्तिकरण,अधिकार,क्या करें क्या न करें , कैरियर विजन , फिटनेस, चरित्र निर्माण , पर्यावरण प्रकृति संरक्षण आदि पर विस्तार से संवाद , परिचर्चा एवं व्याख्यान के माध्यम से सार्थक उद्बोधन दिए गये , चूंकि आज *विश्व पर्यावरण दिवस ५ जून* भी था तो लगभग सभी वक्ताओं ने समस्त किशोर वर्ग से पर्यावरण संरक्षण ,पानी बचाओ और वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेड़ लगाने की अपील भी की ।
कार्यक्रम के संयोजक एवं पुलिस लाइन भिंड के प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार आदित्य मिश्रा द्वारा कार्यक्रम के अंत में अपने प्रभावी उद्बोधन के साथ सभी उपस्थित अतिथियों , विद्वान विभागीय वक्ताओं एवं बालिक बालिकाओं का कैंप शुभारंभ कार्यक्रम में आने हेतु आभार व्यक्त किया ,आगे अवकाश के दिनों को छोड़कर कैंप की गतिविधियां पुलिस मुख्यालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप चलती रहेंगी ,सभी के स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान आरक्षक रामकुमार पाण्डेय द्वारा किया गया साथ ही तकनीकी सहायक के तौर पर आरक्षक संजय शिवहरे ,आरक्षक इमरान खान एवं अन्य पुलिस टीम उपस्थित रही । कार्यक्रम के अंत में सभी विद्वान अतिथिगण एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित बालक बालिकाओं के सहित एक समूह चित्र भी लिया गया ।।