Bhind. बुधवार को अपने घर मेला ग्राउंड के नज़दीक से गुम होकर ग्राम उदोतपुरा पहुंची 3 वर्षीय बच्ची को उदोतपुरा निवासी राजपाल सिंह भदोरिया बच्ची को लेकर थाना देहात उपस्थित हुए एवं उसके परिजन की तलाश करने व सुपुर्द करने हेतु अनुरोध किया, वहीं थाना देहात पुलिस ने तत्काल उस बच्ची के परिजन को ढूँढा तथा बच्ची को सुपुर्द किया.
वहीं इस सराहनीय कार्य के लिए थाना देहात पुलिस द्वारा राजपाल भदोरिया निवासी ग्राम उदोत पुरा को फूल माला पहनकर सम्मानित किया
राजपाल ने किया सराहनीय कार्य, देहात पुलिस ने किया सम्मानित














