Advertisement

पत्रकार मिश्रा के पिता श्री का 85 साल में हार्टअटैक से निधन।

Bhind. वरिष्ठ पत्रकार मायाराम मिश्रा, शासकीय ठेकेदार रामकुमार मिश्रा के पिता महावीर प्रसाद मिश्रा रिटायर्ड नायब तहसीलदार (WRD) निवासी वाटर वक्स का हार्ट अटैक से शुक्रवार को सुबह तकरीवन 8 30 बजे निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे. उनके निधन की सूचना जैसे ही परिवार,करीबियों व उनके चाहने वालों को मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद मिश्रा जी का अंतिम संस्कार उनके गृह गांव रैपुरा में शुक्रवार को किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, समाजसेवी, पत्रकार गण उपस्थित हुए, स्वर्गीय मिश्रा के निधन पर उनके निज निवास वाटर वर्क्स बिजली घर के सामने भिंड में शुद्धता का कार्यक्रम सोमवार को सुबह 10:00 से होगा। स्वर्गीय महावीर प्रसाद सरल व शांत स्वभाव एवं जरूरतमंदों के मददगार थे,स्वर्गीय मिश्रा के निधन पर भिंड जिले के पत्रकार साथियों, समाजसेवियों आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.