Advertisement

आर्यावर्त बैंक का नाम बदलकर हुआ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक

जगम्मनपुर( jaloun ) ग्राम पंचायत जगम्मनपुर में संचालित आर्यावर्त बैंक समामेलित होने पर उक्त बैंक को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के नाम से जानने की जानकारी हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जगम्मनपुर के समीपवर्ती गांव शिवगंज कनार में बैंक शाखा प्रबंधक मनोज कुमार व बैंक के पूर्व क्लर्क जालिम कुशवाहा एवं बैंक मित्र राजेश कुमार के उपस्थिति में जन गोष्ठी आयोजन हुआ इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि आर्यावर्त बैंक,प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक एवं बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक सममालित होकर उतर प्रदेश ग्रामीण बैंक नाम से परिवर्तित हो गई है। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि अब बैंक के ग्राहकों को समूचे उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह के लेन-देन में दिक्कत नहीं होगी यह बैंक अब 75 जिलों में संचालित होगी और जितने जिलों
में संचालित है उतने जनपदों में हमारे ग्राहक चैक बुक व एक टी एम माध्यम से कहीं भी लेने देन कर सकते हैं इसके अलावा अब हमारे बैंक के ग्राहकों इससे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी । आज दिन बुधवार को शिवगंज कनार गांव में जन चोपाल का आयोजन किया गया जिसमें बैंक मैनेजर मनोज कुमार और शिवगंज कनार के तमाम लोग मोजूद रहे।