Advertisement

मंडी में भरभरा कर गिरा पेड़, आधा दर्जन के करीब लोग घायल, गंभीर अवस्था में एक रेफर.

Bhind. सिटी कोतवाली अंतर्गत सब्जी मंडी में सोमवार सुबह अचानक एक पीपल का बिसाल काय पेड़ अचानक भर भरा कर गिर गया. जिससे उसके नीचे सब्जी खरीद रहे कई लोग दब गए. आवाज सुनकर मची अफरा तफरी में पेड़ के नीचे दबे लोगो को निकला गया.जिसमे आधा दर्ज़न के करीब लोग घायल हो गए हैं. सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं. जहां से एक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि आकाश पुत्र हुकुम सिंह, भीकू पुत्र नन्नू, मुलु पुत्र शिव शंकर एवं आकाश जादौन पुत्र प्रमोद यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं एक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है जिसका नाम कंफर्म नहीं हो पाया है.
बताया गया हैं सुबह लगभग 7:30 से 8 बजे के पीपल का भरी भरकम पेड़ अचानक टूट कर मंडी प्रांगण में गिरा वहीं सब्जी खरीदने वालों की भीड भाड़ा थी उसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल है. एक की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है बाकी लोगों का जिला चिकित्सालय भिंड में इलाज चल रहा है.

नगर पालिका की स्वास्थ्य अधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका हम ला उस आधे दरखत को कटवायेगा, वहीं मंडी फुटपाथ की दुकानों को हटाकर बाकी पेड़ की तहनियों को कटवाने का काम नगर पालिका कर रही है