Advertisement

सड़क हादसे में तेंदुये की मौत, वनरक्षा नियम से किया अंतिम संस्कार

भिण्ड. नेशनल हाईवे 719 भिंड इटावा मार्ग पर कनकूरा गाँव के नज़दीक चहल कदमी के दौरान एक तेंदुआ सड़क हादसे का शिकार हो गया। जहाँ सड़क हादसे में तेंदुआ की मौक़े पर ही मौत हो गई।

बता दे क्वारी नदी के बीहड़ से रात के समय तेंदुआ बीहड़ की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 719 भिंड इटावा मार्ग पर पहुँच गया. उसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से हादसे का शिकार हो गया. जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगाते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे, मृतक तेंदुआ के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद वन रक्षा अधिनियम के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया ।