Bhind. कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेश का पालन करते हुए अभिहित अधिकारी सीएमएचओ डॉ जे.एस.यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ओर रीना बंसल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान सुरेश कुशवाह पुत्र जगन्नाथ कुशवाह, फर्म मधुवन डेयरी मिल्क ट्रांसपोर्ट ग्राम लावन एवं मंगल सिंह चौहान पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान ग्राम खेरिया तहसील मेहगांव,
धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार पुत्र लावन सिंह ग्राम टकपुरा तहसील मेहगांव, गौरव बघेल पुत्र रामवरन सिंह बघेल लहार चुंगी भिण्ड से दूध, संजीव गुर्जर पुत्र रघुराज सिंह गुर्जर तहसील मेहगांव से मावा, आशीष पाठक पुत्र जगदीश नारायण पाठक एमडी लॉज एमजेएस कॉलेज के सामने से पनीर का नमूना लेकर कार्रवाई की गई। नमूना लेकर परीक्षण लब में भेजा गया है.
मिलावट खोरों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों ने की कार्रवाई














