Advertisement

NH-719 पर मात्र 40 घण्टे में एक दर्जन की मौत, 22 गम्भीर घायल। कब बनेगा सिक्स लेन?

मौत उगलता हाइवे,,,

Bhind. राष्ट्रीय राजमार्ग 719 ग्वालियर – इटावा मौत का हाइवे बनता जा रहा है इस नेशनल हाईवे पर लगभग 40 घण्टे में एक दर्जन लोगों को अपनी जान गवानी बड़ी हैं. वहीं तकरीबन 22 से अधिक लोग गम्भीर घायल हो चुके है।

गौरतालाब हैं कि बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरहद गाँव के पास खड़े डंपर में पीछे से तेज़ रफ़्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दीं. जिससे कर में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.दो लोग गम्भीर घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहगांव कस्बे में रहने वाले पिंटू राठौर के घर बहिन की शादी है प्रोग्राम चल रहा हैं.उसी की शादी का सामान खरीद कर लोग ब्रेजा कार से ला रहे थे. तभी अचानक बरहद गांव के पास कार अनियंत्रित होकर एक रोड पर खड़े डंपर में जा घुसी. जिससे कार में सवार उमेश, मंगल सिंह,आकाश, धीरज एवं सुनील। गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें उमेश मंगल और आकाश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई
जब कि धीरज,सुनील गम्भीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मेहगांव थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची जँहा से मृतकों के शवों को मेहगांव अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया ओर दोनों घायलों को मेहगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया।इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों से लोग अब इसे मौत का हाइवे कहने लगे है.