*सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में तीन पहिया वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ*
*यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर की जावेगी चालानी कार्यवाही*
भिंड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देष पर 24 से 30 अप्रैल तक संपूर्ण प्रदेश में संयुक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी मेहगांव आर के एस राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा ने तीन पहिया वाहन चालकों को थाने बुलाकर मीटिंग ली वही मीटिंग के दौरान भिंड तिराहा,गोरमी तिराहा,हाट बाजार तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रोड पर जगह-जगह वाहनों को नहीं खड़ा करने , क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन नहीं करने , हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन नहीं खड़ा करने, अत्याधिक गति से वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई ।












