Advertisement

होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग घटना की बाद से इलाके में दहशत.मौक़े पर पहुंची पुलिस.

भिण्ड । पुलिस से बेख़ौफ़ बदमाशों ने फिर दिनदहाड़े इटावा रोड पर फायरिंग की ओर मौके से फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कंगाल रही है.शहर के इटावा रोड स्थित आरटीओ बैरियर के सामने होटल पर्ल पर मंगलवार दोपहर लगभग 1:45 बजे हड़कंप मच गयी जब नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से होटल में भगदड़ मच गई, गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई।

9 से 10 राउंड फायरिंग कर हुए फरार:
बता दें कि होटल दीपक भदौरिया पुत्र विजय भदौरिया का है। होटल मालिक का कहना है कि बदमाशों ने करीब 9 से 10 राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से होटल में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी हैं. होटल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया हैं कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और चेहरे को नकाब से ढके हुए थे।
हमले के पीछे रंजिश या धमकी की आशंका:
प्रारंभिक जांच में इस फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश या फिर किसी तरह की धमकी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस होटल मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि होटल पर हमला क्यों किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की:
घटना के बाद से पूरे शहर में पुलिस अलर्ट हो गई है। नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और होटल मालिक समेत कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

स्थानीय लोगों में दहशत,सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता:
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े शहर में इस तरह की फायरिंग होना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक का बयान:
इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर:
फिलहाल पुलिस ने होटल और आसपास के इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है। होटल मालिक और स्थानीय व्यापारियों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।