*सावधानी एवं साफ सफाई मलेरिया से बचाती है :अवधेश शर्मा*
*सुप्रयास के कार्यक्रम में अतिथियों ने दीया वक्त*
भिंड। सामाजिक संस्था सुप्रयास के तत्वाधान में न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा आज विश्व मलेरिया दिवस मनाया है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फौलती है। इससे सावधानी एवं साफ-सफाई रखकर बचा जा सकता है यह उद्गार अवधेश शर्मा ने एक निजी प्राइवेट स्कूल में आयोजित “रेडी टू कमबैक मलेरिया” प्रोग्राम के तहत बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा
बरसात के वातावरण में नमी के कारण मलेरिया मच्छर पनप ने लगते हैं और बीमारी का प्रसार होता है। मलेरिया की गंभीर स्थिति बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है। मलेरिया के कुछ सामान्य लक्षण हैं, जैसे- बुखार, सिर, दर्द,उल्टी,आना, ठंड लगना, थकान होना, चक्कर आना और पेट में दर्द होना। आमतौर पर मलेरिया के इलाज में करीब दो सप्ताह तक दवाइयाँ लेनी होती हैं। वहीं बीमारी को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। हर साल भारत में मलेरिया के हजारों मामले सामने आते हैं। कई रोगियों की तो मलेरिया से जान चली जाती है । मलेरिया की गंभीरता और इसे बचने के लिए जागरूक करने के विश्व स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है।
वही सुप्रयास के सचिव डा मनोज जैन ने कहा कि दुनिया भर में विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2007 से की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2007 में मलेरिया दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला किया है । पहली बार अफ्रीकी देशों में मलेरिया दिवस मनाया गया। उस समय अफ्रीकी देशों में होने वाली मौतों की एक बड़ी वजह मलेरिया था और इन मौतों के आंकड़ों को कम करने के उद्देश्य से विश्व मलेरिया दिवस मनाये जाने की शुरुआत हुई । अफ्रीकी स्तर पर मलेरिया दिवस के आयोजन के मद्देनजर वर्ष 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बैठक में इस दिन को मनाने की घोषणा की, ताकि लोगों का ध्यान इस खतरनाक बीमारी के ओर आए।हर साल मलेरिया के कारण होने वाली लाखों मौतों को रोका जा सके। साथ ही लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस मौके पर शिक्षक संजीव दीक्षित ने कहा कि प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन मलेरिया दिवस की एक खास थीम पर ही कार्यक्रम करता है। इस वर्ष मलेरिया दिवस 2023 की थीम ‘Ready To Combat Malaria’ , यानी मलेरिया से लड़ने के लिए तैयार रहें।
इस थीम का उद्देश्य लोगों को मलेरिया से निपटने के लिए तैयार एवं जागरूक करना है । अपने देश में भी मलेरिया से प्रतिवर्ष बहुत लोग शिकार होते हैं इसलिए साफ सफाई के प्रति जागरूक करके मलेरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।














