मुकिकयो की तीसरी किस्त 10 फरवरी को,,,
भिण्ड : संबाददाता
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मिलने वाली वर्ष में कुल राशि 6000 रुपये तीन समान किस्तों में वितरित की जाती है। हितग्राही परिवारों को योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 की तृतीय किस्त का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 10 फरवरी को सोनकच्छ जिला देवास से किया जाएगा।
जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
भिण्ड जिले के समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकते हैं।












