Advertisement

नपा कर्मी का अपहरण कर मारपीट, अध्यक्ष समेत कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग

Bhind. शहर में दबंगों की दबंगई का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है.या पुलिस का खौफ लोगो में नहीं रहा है.हालांकि कई मामलों में पुलिस अपनी पीठ थपथपा चुकी है.अभी तक जो भी मामले सामने आए हैं वो सब सिटी कोतवाली अंतर्गत घटित हुए हैं.ऐसा ही एक मामला रतनु पूरा इलाके में घटित हुआ. जहाँ नगर पालिका के संविदा कर्मचारी सनी बाल्मीकि पुत्र राधे बाल्मीकि निवासी पुरानी बस्ती के साथ मारपीट एवं अपहरण की सनसनी खेज घटना सामने आई है।
बताना ज़रूरी हैं कि जब सनी बाल्मीकि अपने कचरा वाहन के साथ रतनूपुरा ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा शहर से उठा कर डालने जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई, जिसके बाद कार में सवार तीन लोगों ने उसे कचरा वाहन से उतारकर जबरन अपनी कार में डाल लिया और दीनपुरा ले जाकर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष के ससुर सुनील बाल्मीक समेत लगभग एक सेकड़ा से अधिक कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली पहुंच गए ओर आरोपितों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं पीड़ित सनी बाल्मीकि का कहना है कि आरोपितों ने उसे अपहरण कर ले जाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। “मारपीट के दौरान मेरे मुंह, नाक और कान से खून बहने लगा। मुझे सिटी कोतवाली ले जाने के बजाय जबरदस्ती दीनपुरा ले जाया गया.जहां मुझे बंधक बनाकर मारा-पीटा गया,”

नगर पालिका कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।