Advertisement

चालक बोला यह विद्युत विभाग की गाड़ी हैं! लेकिन कागज़ नहीं ?

भिंड – संवाददाता

भिंड। म.प्र.शासन उपक्रम महाप्रबंधक (कार्य) म.प्र.म.क्षे.वि.कं. वृत्‍त भिण्‍ड, लिखे हुए प्लेट से चल रही एक संदिग्ध कार को चैकिंग के दौरान जिस वक्त फूफ थाना पुलिस ने रोका, उस वक्त ये नेम प्लेट लगी हुई थी। गाड़ी पर हूटर भी लगे थे। चालक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो चालक ने फिल्म अंदाज़ में गाड़ी चला रहे युवक ने जवाब दिया । यह विद्युत विभाग की गाड़ी है, लेकिन जब पुलिस ने उससे गाड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद फ़ुफ थाना प्रभारी टी आई सतेंद्र सिंह राजपूत ने गाड़ी में लगे हूटर को हटवाया और चालानी कार्रवाई की। साथ ही चालक समझाइश देकर छोड़ दिया।

टीआई सतेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह मामला सरकारी नेम प्लेट और हूटर के फर्जी उपयोग का है, जो कि न केवल अवैध है, बल्कि जनता को भ्रमित करने वाला भी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया और युवक का चालान काट दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक ने गाड़ी पर लगाए गए हूटर और नेम प्लेट का उपयोग सरकारी अधिकारी होने का झूठा प्रभाव बनाने के लिए किया था। पुलिस ने बताया कि यह कृत्य न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करने का मामला भी बनता है।

कानूनी कार्रवाई एवं पुलिस की सख्त हिदायत:

टीआई सतेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सरकारी नेम प्लेट और हूटर का फर्जी उपयोग कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने युवक को सख्त चेतावनी दी और मामले को लेकर अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

जनता से भी अपील:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फूप पुलिस ने आश्वासन दिया कि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने सरकारी नामों और प्रतीकों के दुरुपयोग के प्रति पुलिस की सतर्कता को दर्शाया है और यह एक चेतावनी है उन लोगों के लिए जो इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल हैं।