Advertisement

प्रदेश के मुखिया के नेतृत्व में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी: नरेंद्र सिंह।

Bhind। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने वार्ड क्रमांक 19, 39 में 31 लाख की राशि से विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया हैं। इस दौरान वार्ड वासियों ने कहा ये सड़कें आप की ही कार्यकाल में बनी थी। तब से आज तक इन सड़कों नहीं बनाया गया है। तभी विधायक कुशवाह ने धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा आप लोगों के आशीर्वाद ने मुझे ताकत दी है। जिससे सामाज की सेवा कर पा रहा हूं।,
इस अवसर पर सीएमओ यशवंत वर्मा, सुनील बाल्मीक,वार्ड पार्षद सौरभ सिंह राजावत,मनोज सिंह राजावत,मनोज अर्गल, भूरे यादव,बड़े कुशवाह,रामौतार गोयल,संजीव कुशवाह,दीने शाक्या,छोटे नरवरिया,अशोक तोमर,ओमकार सिंह तोमर,शम्भूीदयाल श्रीवास,राहुल सिंह भदौरिया,रामसिया पिप्पल,अभिलाख सिंह सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।
इन सड़कों का किया लोकार्पण
वार्ड क्रमांक 19 में बजरंग कॉलोनी बाई पास रोड़ का निर्माण लागत 11 लाख 22 हजार रूपये की राशि। वार्ड क्रमांक 39 में माता दीन का पुरा एवं अत्रे नगर में कुल 20 लाख 4 हजार 681 रूपये की राशि से निर्माण हुआ।सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में हर गरीब कल्याण कार्य के लिए योजनायें लाकर द्वार-द्वार पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री विकास कल्याण अभियान के तहत् ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभागीय शिविर के माध्यम से जनता को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा इन सौगातों के लिए जनता काफी समय से मांग करती आ रही है। मैंने तत्कल इन कार्यों के लिए स्वीकृति देते हुए आप सभी को समर्पित कर रहा हूं। विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर गरीब, युवा,महिला एवं किसानों के विकास के लिए कार्य करते हैं। हमारे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आयेगी । केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार गांव-गांव और शहर-शहर में अच्छी से अच्छी सड़कें क्षेत्रीय जनता की जनसुविधाओ के लिए आदर्श ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकसित की जायेंगी। उन्होंने कहा पिछले कार्यकाल का विकास और अभी के विकास में कोई अन्तर नहीं है। जो मैंने अपने विधायक काल में किया है, लोग विकास के नाम पर वोट लेते रहे मात्र उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम नहीं बनाते हुए। व्यवसायी करण कर दिया है । मैं आपको विश्वास दिलाता हूं आप ने मुझे विधायक नहीं क्षेत्र के लिए सेवक बनाकर पहरेदारी दी है । मैं हमेशा आपके बीच ढाल एवं चट्टान और सेवा के रूप में विकास कार्यों के लिए कार्य करता रहूंगा। इससे पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।