Bhind । देहात थाना अंतर्गत भारौली रोड बाईपास पर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पहुंचे देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया रात्रि के समय एक कर i10 में 6 लोग सवार थे। कार में 6 लोग किसी प्रोग्राम से लौट रहे थे तभी भारौली तिराहे पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पोल से जा टकराई है। स्थानीय लोगों ने हादसा देखते ही तत्काल देहात पुलिस को कोल किया। पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । जहां से डॉक्टरों ने चैकअप के बाद दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। वही एक का इलाज भिंड जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना से नेशनल हाईवे 719 पर दिन प्रतिदिन बड़े-बड़े हादसे होते रह ने की लोगो में चिन्ता बड़ी है। इस मामले को देहात थाना प्रभारी ने संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में दो की मौत,चार गंभीर घायल।












