Advertisement

चहेतों को लाभ पहुंचाने स्कूल की शासकीय ज़मीन हड़पने की कोशिश।

Bhind । सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक की मिली भगत से शासकीय स्कूल की 12 सौ वर्ग फुट जमीन को रास्ते के नाम पर किया अपने हिस्से में। सरपंच ने अपने चहेतो को लाभ पहुंचाने एसडीएम के आदेश को किया है दर किनार।
गौरतलब है कि मुख्यालय से लगभग 25 किलो मीटर दूर ग्राम मल्लपुरा के गुन्ना सिंह राजपूत,अभिलाख सिंह राजपूत,पूरन सिंह राजपूत, बदलेश सिंह राजपूत एवं ग्राम वासियों ने अधिकारियों से शिकायत कर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय विकास खंड अटेर की जमीन पर सरपंच श्रीमती सीता देवी राम बिहारी राजपूत एवं पंचायत सचिव मिश्रीलाल व रोजगार सहायक नरोत्तम सिंह राजपूत के द्वारा मिली भगत से शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन के पूर्व में निर्मित बाउंड्री को छोड़कर जिसमें लगभग विद्यालय की 1200 वर्ग फीट जगह अतिक्रमण में लेकर रास्ते के नाम हड़पने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा है कि ये रास्ता बनाकर अपने चाहते होशियार सिंह,खेम सिंह,सुरेश बाबू,नवल सिंह को निकलने के लिए बनाकर दिया जा रहा है। जब कि उपरोक्त ग्रामीण लोगों द्वारा की गई शिकायत की दस्तावेज बताते हैं अटेर एसडीएम ने आदेश देते हुए इस पर रोक लगा दी थी। वही दबंगई के चलते अनुविभागी अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाकर रातों- रात रास्ता बना देने का प्रयास चल रहा है।

पीटीए को बनानी थी बाउंड्री बाल
शिकायत कर्ता बताते हैं डीपीसी द्वारा पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि पालक शिक्षक संघ मल्लापुरा के द्वारा पूरी जगह में बाउंड्री का निर्माण किया जाए। जिस को लेकर पूर्व में शिवराज सिंह भदोरिया के द्वारा आपत्ति लगाई गई थी।
बताया जा रहा है जिन लोगों को रास्ता दिया जा रहा है उनका तो वहां रास्ता न वहां था और न कोई कारण बनता है। पूर्व में होशियार सिंह सुरेश सिंह आदि के द्वारा जो बाउंड्री वॉल रोकी जा रही थी उसकी पुलिस कार्रवाई हेतु एसडीम महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके पंचनामा आदेश है।

पूर्व में भी हुआ विद्यालय के पक्ष में फैंसला।
दीवार निर्माण मामले को लेकर स्थानीय लोगों बताया है पूर्व में यह मुकदमा राम प्रसाद राजपूत ने मल्लपुरा के द्वारा विद्यालय के पक्ष में लड़ा गया था और विद्यालय के पक्ष में ही फैसला हुआ था तब तक सरपंच ने अपनी शेष राशि का ऑडिट कराकर काम बंद कर दिया था । तब से अब यह दोबारा से काम शुरू किया जा रहा है। लेकिन दीवार वहां से नहीं बनाई जा रही जहां से बनाना थी

इनका कहना है,,
एक अतिरिक्त कच्छ और बाउंड्री स्कूल की बनाई जा रही है। जो सांसद निधि 10 लाख रुपए की लागत से है। वो बन गई है तो इन लोगों को उसका विरोध है। इसलिए शिकायतें कर रहे हैं।
-सीतादेवी पत्नी रामबिहारी सरपंच मल्लपुरा.
इनका कहना हैं,,
सर आधी दीवार ढाई लाख रुपए से जनपद बनवा रहा है। ढाई लाख रुपये विधायक निधि से आए हैं। सो दीवार बन रही है। पूरी जानकारी हमें नहीं है
– मिश्रीलाल सचिव ग्राम मल्लपुरा