भिंड। जिला चिकित्सालय भिंड में सफल बड़ा ऑपरेशन किया गया। एक ढाई साल के बच्चे के गले में फंसा था पांच का सिक्का,डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर बच्चे के गले से उस सिक्के को बाहर निकल दिया है। जिससे परेशान परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है।
वाई पास रोड रंजना नगर भिंड निवासी बच्चे के पिता जफरुद्दीन खान ने बताया कि

मंगलवार जिला अस्पताल भिंड में मेरे ढाई साल के बच्चे के गले में एक सिक्का कल सुबह 11 बजे से फसा फंस गया था। मैं ENT डिपार्टमेंट के डॉ श्रीकांत शर्मा के पास गया मैंने सारा घटनाक्रम डॉक्टर को बताया उन्होंने आश्वासन दिया इसका ऑपरेशन हम यहां ही कर देंगे। तभी सिविल सर्जन डॉ राजोरिया की देख रेख में डाक्टरों की एक टीम के द्वारा ऑपरेशन सफल किया गया। अब मेरा बच्चा स्वस्थ है। अब पूरे परिवार में खुशी की लहर है।इस सफ़ल ऑपरेशन में बेहोशी डॉ अनिल गोयल,डॉ श्रीकांत शर्मा ENT specialist शामिल रहे।
बच्चे के गले से निकाला डाक्टरों ने फंसा सिक्का,जिला अस्पताल में बड़ा ऑपरेशन सफल।















